Spread the love


मछली मारने के लिए डाल रहा था जाल

संवाद न्यूज एजेंसी

तालबेहट। बुधवार को कोतवाली अंतर्गत ग्राम सरखड़ी निवासी युवक की मछली का शिकार करते समय पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार को रात से हो रही झमाझम बारिश के चलते ग्राम सरखड़ी के समीप बेतवा नदी के बायनाले में पानी का स्तर बढ़ गया। जिससे उसमें मछली पकड़ने के लिए आसपास के गावों के लोगों के अलावा ग्राम सरखड़ी निवासी राजू (45) ने अपने साथियों के साथ नदी से मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। बताया जा रहा है कि मछली का जाल डालते समय वह उसमें फंस गए। जिससे मौके पर ही पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री बताए गए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *