Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Fri, 23 Jun 2023 12:50 AM IST

चित्रकूट। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली पानी की समस्या पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कों पर जुलूस निकालकर प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राजबहादुर को सौंपा। इसमें बिजली व पानी की 24 घंटे आपूर्ति की मांग की गई।

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ल के नेतृत्व मेंं कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर पहुुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को दिए गए पत्र में मांग की है कि बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। चित्रकूट क्षेत्र के पाठा क्षेत्र में पानी की व्यवस्था कराई जाए। इस मौके पर अविनाश, अंकित सिंह, प्रेमचंद्र पटेल, नर्वदा प्रसाद, जितेंंद्र गोयल, दिलीप सिंह पटेल, संतोष रैकवार, आभा श्रीवास्तव, राजबहादुर साहू व शिव प्रकाश आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *