Spread the love


– शादी समारोह से लौटते समय कस्बा जखौरा के पास राजघाट रोड पर हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। शादी समारोह से लौटते समय बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार मासूम की मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मध्य प्रदेश के थाना पिछोर अंतर्गत ग्राम मनपुरा निवासी राहुल (28) बुधवार को थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम खसुआ में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी प्रियंका (23), रागनी (8) और चार वर्षीय अभि के साथ आया था। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार को राहुल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अभी उनकी बाइक राजघाट रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार चार वर्षीय अभि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल, प्रियंका और रागनी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को कस्बा जखौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को भर्ती कर लिया। यहां घायल प्रियंका की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर राहुल के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *