Spread the love


एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन करने की कही बात

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पर उनके संगठन के जिला उपाध्यक्ष के साथ गाली गलौज कर लात मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। जिसमें कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा बृहस्पतिवार की रात्रि करीब एक बजे रेलवे स्टेशन पर अपने साथी युवा मोर्चा के महामंत्री के शादी समारोह से अपने पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को स्टेशन छोड़ने गए थे। यहां स्टेशन के बाहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आए और रामकुमार से गाली गलौज व मारपीट करते हुए लात मार दी। ज्ञापन में बताया कि शहर कोतवाली के लात मारने के निशान अभी भी रामकुमार के कुर्ता पर लात मारने के निशान बने हैं। पत्र में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की गई। ऐसा न करने पर युवा मोर्चा द्वारा कोतवाली प्रभारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को वाध्य होने की बात कही। ज्ञापन पर देवेंद्र राजपूत, पीयूष प्रताप सिंह, रामकुमार कुशवाहा, राहुल के हस्ताक्षर बने हैं। इस संबध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि को क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए गश्त कर रहे थे। रात्रि करीब एक बजे रेलवे स्टेशन के पास भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मिले। जिनसे उन्होंने सिर्फ इस प्रकार से रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहने को लेकर पूछा था। किसी प्रकार की कोई मारपीट या अभद्रता नहीं की गई है।

भाजयुमो के द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पर उनके पदाधिकारी से अभद्रता और मारपीट करने के आरोप के संबंध में दिए गए ज्ञापन की जांच एसपी ने उन्हें सौंपी है। मामले की जांच की जाएगी और जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसकी रिपोर्ट एसपी के समक्ष प्रेषित की जाएगी।

अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *