Spread the love


Weather Update: The weather is pleasant due to the knock of monsoon, chances of rain even today, IMD issued al

वाराणसी में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी समेत पूर्वांचल में शनिवार को मानसून की दस्तक के बाद से देर शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदला गया है। इसका असर रविवार को भी देखने को मिला। लोगों ने गर्मी से भी राहत महसूस की। शनिवार शाम 7.30 बजे से शुरू बारिश रुक रुककर रविवार भोर तक होती रही। 

यह भी पढ़ें- आया मानसून झूम के: वाराणसी में झूमकर बरसे बदरा, शहर से देहात तक झमाझम, तापमान भी धड़ाम

इधर रविवार सुबह मौसम साफ रहा। जहां हवा में नमी बनी है वहीं बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है। मानसून की समय से दस्तक के बाद मौसम वैज्ञानिक भी इस बार अच्छी बारिश की संभावना जता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे का कहना है कि आम तौर पर 20 से 25 जून तक मानसून की पूर्वांचल में दस्तक होती है,उस हिसाब से समय से पहले आ गया है। इस बार अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल अगले एक सप्ताह तक इसी तरह रुक रुक कर बारिश होती रहेगी। तापमान में भी कुछ कमी आयेगी। रविवार को भी अच्छी बारिश के आसार बने हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *