
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी छात्रा और उसका प्रेमी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घूमने की बात बोलकर वाराणसी आया फर्रुखाबाद निवासी बीएससी का छात्र देवांश यादव (23) लापता नहीं था बल्कि उसकी हत्या हुई थी। यह सनसनीखेज खुलासा रविवार को पुलिस ने किया। देवांश की प्रेमिका और कानपुर निवासी बीएचयू की एमकॉम की छात्रा अनुष्का तिवारी व उसके प्रेमी जौनपुर निवासी राहुल सेठ और कार चालक सादाब आलम को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 27 मई को चंदौली जिले की पुलिस को देवांश का शव मिला था। 72 घंटे तक पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की और सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम कराकर उसकी अंत्येष्टि करा दी थी। देवांश के माता-पिता को मलाल है कि वो अपने इकलौते बेटे का न शव देख सके।
नए प्रेमी का विरोध करता देवांश
पुलिस की पूछताछ में अनुष्का ने बताया कि कानपुर में रहने के दौरान वह और देवांश एक दूसरे से प्यार करते थे। पढ़ाई के लिए बनारस आने के बाद भी वह और देवांश संपर्क में थे। बीच में अनुष्का ने की जान-पहचान राहुल से हुई। पैसे और राहुल का लाइफ स्टाइल देख अनुष्का उसपर मरने लगी।
