Spread the love


बांदा। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठियां चटक गईं। मारपीट में मां-बेटे समेत आठ लोग घायल हो गए। इसमें एक होमगार्ड का भाई भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्र्ती कराया गया है।

गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में रामभोला (60) की गांव के बदलुवा से रंजिश चलती है। घायल बदलुवा (25) ने बताया कि होमगार्ड देवीदीन के पुत्र भइयन ने दो साल पहले उसके पिता को पीटा था। इसी बात को लेकर उसकी भइयन से कहासुनी हो गई थी। बदलुवा ने बताया कि मंगलवार को दोपहर भइयन उसक होमगार्ड पिता व ताऊ रामभोला समेत छह लोग कार से उसकी चक्की पहुंचे।

वहां उन्होंने अभद्रता करते हुए उनके ऊपर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट में वह व उसका भाई गोरेलाल (29) घायल हो गए। मां सुदामा (45) व चाची शांति (44) उसे बचाने आई तो वह भी जख्मी हो गई। उधर, दूसरे पक्ष से घायल रामभोला ने बताया कि बदलुवा व उसका भाई उसके साथ अभद्रता कर रहे थे। मना करने पर दोनों भाइयों समेत पांच लोगों ने उन्हें लाठी व डंडों से पीटा है।

जिससे वह समेत भतीजा श्रीप्रकाश (23), बलराम (32) व पंकज घायल हो गए। रामभोला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *