Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Thu, 29 Jun 2023 12:57 AM IST

महरौनी (ललितपुर)। बुधवार की शाम चार बजे मड़ावरा रोड़ स्थित एक मैरिज गार्डेन के सामने एक ट्रक गिट्टी खाली कर रहा था, तो बरसात से भीगी गिट्टी नीचे न गिरने पर ट्रक का जेक टूट गया और पलट गया। मड़ावरा रोड़ बाजार के पास स्थित एक मैरिज गार्डन के सामने शाम करीब चार बजे बारिश के कारण गिट्टी से भरे ट्रक को ड्राइवर खाली करने लगा। तभी ट्रक का जैक टूट गया और ट्रक पलट गया। जिसकी चपेट में आकर वहां से गुजर रही एक कार दब गई। गनीमत रही कार में बैठे सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज ने क्रेन से ट्रक को सीधा कराकर एक किनारे खड़ा करवाया और रास्ते में पड़ी गिट्टी और डस्ट को जेसीबी से सड़क के एक ओर करवा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *