संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:29 AM IST
नरैनी। किसान के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर व 30 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के लोधिन पुरवा अंश बरकोला कला गांव निवासी मिश्रीलाल ने बताया कि वह अपने मकान में ताला डालकर खेत वाले मकान में सोने चले गए थे। मंगलवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे रुपये और जेवर चोरी कर लिए। बुधवार को सुबह जब वह घर की ओर गया तो खेत में उसका बक्सा और कपड़े पड़े मिले। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
