संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:10 AM IST
बांदा/ बबेरू। कोतवाली क्षेत्र बबेरू में जल जीवन मिशन के तहत मजदूरी कर रहा मजदूर पाइप की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। ठेकेदार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन में मोनू (26) निवासी ग्राम बेर्रांव थाना असोथर जिला फतेहपुर मजदूरी कर रहा था। मंगलवार शाम को मोनू की मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक ठेकेदार ने बताया कि पाइप लाइन बिछाते समय हाईड्रा से पाइप उठाई जा रही थी। जो मोनू के सीने में लग गई थी। बताया कि मोनू पांच भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर पर व अविवाहित था। थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
