Spread the love


Banda: Father and two son died due to electrocution

मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा जिले के बबेरू में खेत में धान का बीज डालने पहुंचे पिता और दो पुत्र खंभे के सपोर्टर तार में उतर रहे करंट की चपेट मेें आकर झुलस गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के परसोली गांव निवासी गोरेलाल (55) गुरुवार को शाम करीब छह बजे अपने बेटों अतुल (21) और दीपू (15) के साथ खेत में धान का बीज डालने गए थे।

मृतक गोरेलाल के चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि इनका खेत घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। खेत के पास में ही पारिवारिक लोगों का निजी ट्यूबवेल है, जहां दो खंभों पर ट्रांसफार्मर रखा है। खंभों को रोकने के लिए सपोर्ट तार जमीन में लगा है। बताया कि गोरेलाल धान की बोरी लेकर आगे चल रहा था। इसी दौरान तार छूने से वह करंट की चपेट में आ गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *