Spread the love


भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं का जत्था, राजस्थान के झुंझनूं जिले के गुढ़ागौड़जी और पुरे जोर-शोर से बढ़ रहा था की अचानक उनका पिकअप ट्रक पलट गया, और 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गये.

पिकअप ट्रक का हादसा इतना भीषण था कि आठ श्रद्धालुओं ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक घायल श्रद्धालु की झुंझुनूं अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई. बाद में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया. हादसा दोपहर करीब पौने तीन बजे स्टेट हाइवे नंबर 37 पर गुढ़ागौड़जी के पास हुआ. पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु लोहार्गल से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. हादसे के शिकार हुये सभी मृतक अहीरों की ढाणी तन खेतड़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

इतने बड़े हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को तत्काल झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल भिजवाया. वहीं जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह भी तुरंत मौके पहुंच गये. हादसे में घायलों की बड़ी संख्या देखते हुये जिला अस्पताल में अलर्ट कर दिया गया.

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसे के शिकार हुये लोग एक की गांव के और एक ही कुनबे हैं. ये सब सुबह शेखावाटी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोहार्गल स्नान करने गये थे. पिकअप श्रद्धालुओं से ओवरलोड थी. वापसी में गुढ़ागौड़जी के पास सड़क किनारे बजरी से भरा एक ट्रक खड़ा था. इसके कारण पिकअप चालक असहज हो गया और वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा. इससे ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और नौ लोगों की जान चली गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *