Spread the love


बार। बिजली के खंभे पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन करंट की चपेट में आने से संविदा लाइन मैन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना बार अंर्तगत ग्राम लड़वारी के मजरा महुआ खेरा में शनिवार को संविदाकर्मी लाइनमैन जगभान कुशवाहा (27) पुत्र थोबन निवासी ग्राम पारौन बिजली के खंभे पर लाइन सुधारने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आने से खंभे से नीचे गिर गया। करंट लगने से वह झुलस गया था और अचेत हो गया था। गांव के लोगों ने तत्काल उसे बार के सीएचसी पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संविदाकर्मी यूनियन जिलाध्यक्ष ने आर्थिक सहायता देने की मांग

संविदाकर्मी यूनियन के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जगभान बांसी उपखंड पर तैैनात था और वर्तमान में बार लाइन को देख रहा था। शनिवार को काम करते समय उसकी करंट लगने से मौत हो गई। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग रखी है। जिस पर उपखंड बांसी पर तैनात एसडीओ ने उन्हें मदद करने का भरोसा दिया है।

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घटना स्थल अन्य कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिसके चलते मौत का कारण समझ में नहीं आ रहा है। जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। – देवी सिंह, एसडीओ विद्युत उपखंड बांसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *