Spread the love



गरौठा विधानसभा क्षेत्र में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा तमाम विकास कार्यों को किए जाने का दावा करते हुए उनके प्रतिनिधि सलिल पटेल का कहना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भी आम जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की कुर्सी पर बैठाने वाली है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। समाजवादी शासन में आम आदमी घर से बाहर भी नहीं निकल पाता था। उन्होंने कहा कि गरौठा विधानसभा क्षेत्र के लिए गरौठा विधायक ने तमाम विकास योजनाओं को क्रियान्वित कराया है। 83 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना लागू करवा कर वर्षों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे कस्बे के लोगों को राहत दिलाई है। किसानों के लिए बड़वार बांध का निर्माण कराया है। बहुत जल्द ही इसमें पानी प्रवाहित होने के साथ ही किसानों को अब खेती की सिंचाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *