Spread the love


ललितपुर। पनारी स्थित पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का महत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कॉलेज की प्रबंधक सितारा देवी ने कहा कि हमारे चारों तरफ का वह प्राकृतिक आवरण जो हमें सरलतापूर्वक जीवनयापन करने में सहायक होती है, उसे ही हम पर्यावरण कहते है। पर्यावरण ने हमें वायु, जल, खाद्य पदार्थ, अनुकूल वातावरण आदि उपहार स्वरूप भेंट दिया है। प्राचार्य डॉक्टर सूफिया ने कहा कि मानव जीवन में पर्यावरण और पौधरोपण जीवन को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है। इस संसार की पानी के बिना कल्पना नहीं की जा सकती। ऑक्सीजन के बाद पानी जीवन की रक्षा के लिए सबसे आवश्यक है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। मनुष्य के अस्तित्व के लिए जरूरी शर्तों में से एक ऑक्सीजन है और यह पेड़ों द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

इस मौके पर प्रबंध निर्देशिका डॉक्टर पूजा यादव, एनसीसी कैप्टन डॉ. याज्ञिक, प्रकाश खरे, प्रीति शुक्ला, रत्ना याज्ञिक, साधना नागल, रंजना श्रीवास्तव, सुषमा पटेल, जुनैद रजा, राघवेंद्र सिंह, जगत झा, शशि श्रीवास्तव, पूजा सिंह, अनामिका कपूर, नेहा याज्ञिक, सोनिया झा मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *