Spread the love

पंचायत में हुआ मृत्युभोज समेत कई कुरूतियो व अवैध शराब बिक्री और जुआ का विरोध….

झाँसी के थाना व कस्बा पूँछ क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सिकन्दरा में गांव के सम्भ्रांत व धार्मिक लोगो के द्वारा गांव के धार्मिक स्थल माता अष्ठभुजी मंदिर पर एकत्रित होकर सर्व समाज की सहमति से त्रयोदशी भोज कुप्रथा को बंद करने का आवाहन किया गया।  जिसमें बताया गया कि आज की पढ़ी लिखी समाज मे त्रयोदशी जैसी कुरीति फल फूल रही है। जबकि गरीब वर्ग इस कुप्रथा में बुरी तरह से पिस रहा है। इसके पूर्व कई ग्रामों व शहरों में त्रयोदशी भोज प्रतिबंध होने लगा है। पंचायत में मौजूद लोगों से त्रयोदशी भोज पर प्रतिबंध करने की सलाह मशविरा किया गया। वही पंचायत में मौजूद लोगों ने सहमति जताने के साथ ही ग्राम में हो रही शराब बिक्री एवं जुआ आदि पर अंकुश लागये जाने की पहल भी गांव में होनी चाहिए। मंदिर पर मौजूद लोगों ने वताया की गांव में नशा व जुआ चरम पर होने के कारण युवा पीढ़ी पर गहरा असर हो रहा है। समस्त सम्भ्रांत लोगो ने गांव में व्यापी सभी कुरीतियों व बुराइयों से लड़कर समाप्त करने की बात कही है। इस दौरान मुख्य रूप से प्रधान पति अतर सिंह, पूर्व प्रधान रामराजा सिंह, छत्रपाल सिंह, विजय कुमार, लल्लू राम, रामेस्वर दयाल, सूरज सिंह, अशोक कुमार, हरिश्चंद्र, आनन्द प्रकाश, बलराम सिंह, रामौतार , नवल, लालाराम, माधौ, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *