झांसी जिले की गरौठा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में ताल ठोकने जा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर करारे प्रहार किए हैं। जिले में तेज हो चुकी सियासत के बीच उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर की परतें एक बार फिर खुलेंगी और जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। पूर्व विधायक ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार के कारणों को गिनाते हुए कहा कि आम जनता को यह उम्मीद थी कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके कल्याण के लिए काम करेगी, लेकिन 5 वर्षों में भाजपा ने विकास के नाम पर केवल झूठ बोलने का काम किया। कल्याणकारी कार्यों को करना तो दूर पहले से चल रहे कार्यों को भी बंद कर दिया गया। ऐसा कर भाजपा ने बड़ा पाप किया है, जिसका खामियाजा उन्हें इस विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
Source link
