Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Mon, 03 Jul 2023 12:45 AM IST

– जिला प्रशासन ने स्टांप चोरों के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने विगत एक वर्ष में 750 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें बैनामों में स्टांप चोरी के 95 वाद शामिल हैं। 37 वादों में स्थलीय निरीक्षण कर तीन करोड़ 14 लाख का 43 हजार का जुर्माना लगाया गया, जिसके सापेक्ष दो करोड़ 28 लाख 34 हजार रुपये जमा भी करा लिया गया। इन वादों में 165 वाद कई वर्षों से लंबित चल रहे थे। एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक कुल 672 दर्ज कराए गये थे, जिसमें बैनामों में स्टांप चोरी के 70 वाद शामिल थे।

जनपद में एक अप्रैल 2022 से पहले के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में 389 वाद लंबित चल रहे थे। जिसमें सबसे ज्यादा बैनामों में स्टांप चोरी के 165 वाद शामिल थे। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी वादों को संज्ञान में लिया, साथ ही एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 70 नए वाद भी बैनामों में स्टांप चोरी के दाखिल किए गए। जिला मजिस्ट्रेट ने बैनामों के स्टांप चोरी के 37 प्रकरणों स्थलीय निरीक्षण कर आठ करोड़ 38 लाख चार हजार का स्टांप कमी का वाद योजित किया गया। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार सिंह ने बताया कि स्टांप चोरी के जितने भी वाद लंबित हैं, उनके स्थलीय निरीक्षण जल्द की निस्तारित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *