Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने के लिए ब्लॉक जखौरा के ग्राम पिपरा में खेल मैदान का शिलान्यास सदर विधायक राम रतन कुशवाहा ने किया। गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में 18 खेल के मैदान बनाए जाने प्रस्तावित हैं। जिसमें प्रत्येक ब्लॉक में तीन-तीन खेल मैदान निर्मित कराए जाने हैं। एक खेल के मैदान की लागत 35 लाख रुपये तय की गई है। कुछ गांव में खेल के मैदान का निर्माण शुरू हो गया चुका है तो कुछ गांव में जमीन चिह्नित की जा रही है।

रविवार को ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम पिपरा में सावित्री बाई फुले खेल का मैदान बनाए जाने का शिलान्यास सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक ने बताया कि यह खेल मैदान करीब तीन एकड़ के क्षेत्रफल में निर्मित होगा। इसमें ट्रैक, जिम, ओपन जिम के साथ क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, टेनिस, कबड्डी सहित अन्य खेल ट्रैक निर्मित कराए जाएंगे। खेल मैदान की उपयोगिता को लेकर बताया कि खेल का मैदान बन जाने से इस क्षेत्र के बच्चे व युवा यहां अपनी खेल प्रतिभा को निखारेंगे। इस दौरान मनरेगा विभाग में तैनात एपीओ, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *