Spread the love



झाँसी

गरौठा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वीर सिंह गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी तथा समाजवादी पार्टी पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि दोनों ने सरकारों में रहकर भी विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई भी विकास कार्य नहीं किया। आज भी लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगरीय इलाकों में सड़कों की हालत जर्जर है। ग्रामीण इलाकों में सड़कों के नाम पर शून्यता है। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान परेशान हैं। हाल ही में हुई ओलावृष्टि में किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है, लेकिन सरकार ने इन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। स्थिति यह है कि किसान पलायन करने की स्थिति में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए चिंता की जाती थी, लेकिन पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसी भी वर्ग की चिंता नहीं की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *