Spread the love


इमारत पूर्ण न होने के कारण संभव नहीं हो पाएगा कॉलेज का विधिवत संचालन

108 करोड़ की लागत से अमरपुर गांव में 23 एकड़ भूमि में बन रहा मेडिकल कॉलेज

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में एक जुलाई 2023 से शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने के दावे किए जा रहे थे लेकिन मेडिकल कॉलेज की इमारत पूर्ण न होने से नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम ने अभी तक निरीक्षण नहीं किया है। इस कारण इसे चिकित्सा महाविद्यालय की सूची में दर्ज नहीं किया गया है। इसके चलते शैक्षिक सत्र शुरू होने की संभव काफी कम है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र के संचालित होने के लिए विद्यार्थियों को एक साल का और इंतजार करना पड़ सकता है।

जनपद में 108 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अगस्त 2021 को ग्राम अमरपुर में 23 एकड़ भूमि में प्रारंभ किया गया था। नवंबर 2022 तक इस मेडिकल कॉलेज का पूर्ण होना था। साथ ही एक जुलाई से प्रारंभ होने वाले चिकित्सक शैक्षिक सत्र के छात्रों का दाखिला दिया जाना था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते इस इमारत निर्माण कार्य धीमा रहा। अभी भी तीस प्रतिशत कार्य होना बाकी है। हालांकि बीच-बीच में प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए। लेकिन नवंबर में इस इमारत का कार्यपूर्ण नहीं किया गया। ऐसे में मेडिकल कॉलेज निर्माण सीमा एक जुलाई कर दी गई थी। लेकिन वर्तमान प्रगति को देखकर ऐसा लग नहीं रहा है, कि इस माह में कार्य पूर्ण हो जाएगा, क्योंकि अभी 70 प्रतिशत ही हुआ है।

ऐसे में वर्तमान चिकित्सा शैक्षिक सत्र में शिक्षण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो अगले वर्ष तक शैक्षिक सत्र तक शिक्षण कार्य के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। हालांकि खुले तौर पर अधिकारी इस बात से इन्कार करते नजर आ रहे हैं।

इन भवनों का हो रहा है निर्माण

जिला मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर ब्लॉक विकास खंड जखौरा के ग्राम अमरपुर में 23 एकड़ भूमि पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर प्रशासनिक भवन, कक्षाएं, प्रधानाचार्य कक्ष, छात्र व छात्राओं के लिए हॉस्टल के साथ ही आवासों को निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय के पीछे तीन एकड़ भूमि पर आठ मंजिला इमारत में तीन सौ बेड अस्पताल बन रहा है। इस इमारत में आईसीयू, कैंसर यूनिट, सामान्य रोगी यूनिट, अन्य भर्ती वार्ड तैयार किए जाने हैं।

केंद्र सरकार की टीम के निरीक्षण के बाद मिलेगा मेडिकल कॉलेज दर्जा

इमारत का कार्य पूर्ण होने के बाद भारत सरकार की ओर नेशनल मेडिकल कॉन्सिल की टीम मेडिकल कॉलेज के मानकों का निरीक्षण करेेंगे। इसके बाद ही इसे चिकित्सा शिक्षण कार्य के लिए मंजूरी मिलेगी। अभी यह टीम नहीं आई है। इस टीम के ओके करने के बाद मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम पूरे मानकों का जायजा लेगीं। हालांकि यह टीम तो मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने के बाद भी कई बार निरीक्षण करने आते रहते हैं। जिससे की व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखी जा सके।

नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम आना है इसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू होगी। कॉलेज मान्यता और चयन प्रक्रिया शुरू होने के बाद संभव है कि इसी साल शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाए। -आलोक सिंह, डीएम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *