Spread the love



झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की जल्दी में रेलवे ने यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। भारतीय रेल की अधिकारिक वेबसाइट पर झांसी रेलवे स्टेशन और वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन दोनों दिखाई पड़ रहे हैं जिसके चलते इस ओर यात्रा करने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक स्टेशन के 2 नाम होने के चलते कई यात्री झांसी से आगे निकल गए क्योंकि उनके टिकट पर वीरांगना लक्ष्मीबाई के स्थान पर झांसी ही लिखा है। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के बाद क्रीस द्वारा ही एन टी ई एस ऐप पर झांसी को वीजी एलवी( वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन) के रूप में कोड दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *