Spread the love



शादी समारोह में शामिल होने आई महिला को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री राज्य महिला आयोग व डीजीपी से शिकायत की। जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गेट अंदर निवासी सुरेश चंद्र पुत्र काशीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी अर्चना की शादी 8 वर्ष पहले ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी अशोक के साथ हुई। 13 जुलाई 2021 को उसका दामाद व बेटी ग्वालियर से अंबाबाई स्थित कांशीराम कॉलोनी मैं मामा की लड़की की शादी में शामिल होने आए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *