फोटो 03 बीएनडीपी 13- हादसे में घायल भाई-बहन जिला अस्पताल में बैठे हुए। संवाद
झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराई, वृद्धा की मौत, दो घायल
बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। गुरु पूर्णिमा पर सोमवार को सुबह बाइक से दर्शन करने चित्रकूट गए एक ही परिवार के तीन लोग सडक़ हादसे में घायल हो गए। इनमें बाइक सवार वृद्धा ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।
फतेहपुर जिले के कोर्रा कनक गांव निवासी अशोक तिवारी (48) अपनी मां कृष्णा देवी (75) व बहन ऊषा देवी (45) के साथ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को सुबह पांच बजे के करीब चित्रकूट गए थे। वहां गुरु पूजा के बाद वह वापस बाइक से लौट रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब अचानक अशोक तिवारी को झपकी आ गई।
इससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन पुत्र हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष राजनारायण नायक ने बताया कि झपकी आने से हादसा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान बच्चों से पढ़ाई कराते बीएसए अमित कुमार।

निरीक्षण के दौरान बच्चों से पढ़ाई कराते बीएसए अमित कुमार।
