Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत हाईवे पर कैलगुवां तिराहा के पास रविवार की देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार को झांसी के पास करौली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस घर लौट रहे थे।

थाना बार अंतर्गत ग्राम बगौरा निवासी चैनू (70) पुत्र दमरु रविवार की सुबह झांसी-दतिया के पास स्थित करौली माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आए थे। उसके साथ उसका पुत्र आशिफ (14) भी था। देर रात वह लोग पूजा अर्चना करके घर वापस बाइक से लौट रहे थे। बाइक को गांव का रामपाल (50) चला था। इस बीच वह हाईवे पर बांसी से बार जाने वाली सड़क पर जाने के बजाए आगे निकल आए। चलते-चलते जब वह लोग ललितपुर में कैलगुवां तिराहा के पास पहुंचे तो उन्हें लगा कि वह आगे निकल आए है और ललितपुर पहुंच गए हैं। इस पर बाइक चला रहे रामपाल ने हाइवे पर ही बाइक को मोड़ दिया। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार चैनू उछलकर ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आशिफ और रामपाल गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने आशिफ की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में ही आशिफ की मौत हो गई। वहीं घायल रामपाल को भर्ती कर लिया। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चैनू छह भाई-एक बहनों में छोटा था। जबकि आशिफ चार बहिन-तीन भाइयों में छोटा था और कक्षा सातवीं कक्षा में पढ़ता था।

गांव में सूचना मिलते ही फैला मातम

दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो जाने की सूचना जैसे ही गांव वालों को मिली वहां पर मातम पसर गया। शाम को जब पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र के शव जब गांव में पहुंचे तो परिजनों रोने-चीखने लगे। वहीं गांव के पुरुष व महिलाओं की आंखों में भी आंसू आ गए। सभी लोग ईश्वर के इस निर्णय को कोस रहे थे।

टक्कर मारने के बाद ट्रक भागा, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

देर रात होने के चलते टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया। अब पुलिस घटना के समय की जानकारी लेने के बाद हाइवे किनारे स्थित दुकानों और मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की खोजबीन कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस मध्य प्रदेश के मालथौन में स्थित टोल प्जाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालेगी।

रविवार की देर रात्रि हाईवे पर कैलगुवां चौराहा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक की तलाश कर रही है। – अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *