Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Mon, 03 Jul 2023 11:49 PM IST

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गुढा बुजुर्ग निवासी प्रियंका राजा पुत्री भगवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व शहर के मोहल्ला सिविल लाइन जिला परिषद के पीछे निवासी संजीव परमार के साथ हुई थी। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी के एक सप्ताह बाद ही पति और ससुराली मायके से दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर गाली गलौज, मारपीट और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *