Spread the love


बांदा। केंद्र सरकार की पुर्नोत्थान क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) के तहत चित्रकूटधाम मंडल के शहर व गांवों में करीब 396 करोड़ की लागत से जर्जर लाइनों और ट्रांसफार्मरों का कायाकल्प किया जाएगा। चारों जिलों में एलटी लाइनों को हटाकर एबी कंडक्टर केबल डाले जाएंगे। जर्जर एचटी लाइनों को भी बदला जाएगा। कृषि फीडरों को अलग करने के साथ ही अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। यह सभी काम यूनीवर्सल कंपनी कराएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द काम भी शुरू होंगे।

चित्रकूटधाम मंडल की विद्युत प्रणाली के सुदृढ़ीकरण व लाइन लॉस को कम करने के लिए पुनरोत्थान क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) को केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। योजना के तहत मंडल के चारों जनपदों में यूनीवर्सल कंपनी जल्द शहर व गांवों में 396.07 करोड़ की लागत से 4714 किलोमीटर एलटी व एचटी जर्जर लाइनों को बदलने का काम करेगी। फीडरों से बिजली का लोड कम करने के लिए नलकूपों से संबंधित कृषि फीडरों को घरेलू लाइनों से अलग किया जाएगा। 10 से 400 केवी तक के 2574 ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे।

इसके अलावा जिन ट्रांसफार्मरों पर अधिक लोड़ है, वहां पर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे या उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। 33 केवी से संबधित भी कई कार्य किए जाएंगे। ताकि लाइन लॉस को रोका जा सके और लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।

स्वीकृति राशि (करोड़ में)

जनपद राशि

बांदा 128

चित्रकूट 105

हमीरपुर 087

महोबा 076

योग 396

इनसेेट..

4714 किलोमीटर बदली जाएगी जर्जर लाइनें

बांदा जनपद में आरमर 880 किमी, एलटी 343 किमी, एचवी 106 किमी, इसी तरह चित्रकूट में आरमर 616, एलटी 180, एचवी 553, हमीरपुर में आरमर 376, एलटी 114, एचवी 490, महोबा में आरमर 553, एलटी 452, एचवी 51 किलो मीटर लाइनें बदली जाएंगी।

गांवों से अलग किए जाएंगे कृषि फीडर

मंडल के चारों जिलों में 80 से अधिक गांवों में कृषि फीडर अलग किए जाएंगे। इसमें बांदा जिले में 487, चित्रकूट में 506, हमीरपुर में 689 और महोबा में 992 ट्रांसफार्मर 10 से 400 केवी तक के बदले जाएंगे और आवश्यकता के अनुसार नए रखे जाएंगे।

वर्जन…

जर्जर तारों व ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए शासन स्तर पर पुनरोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) शुरू की गई है। मंडल के जिलों में जर्जर लाइनों व ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा। बिजली के लोड को कम करने के लिए कृषि फीडर अलग किए जाएंगे। -सुनील कपूर, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण खंड, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *