फोटो-२ बीएनडीपी-17, लालटेन लेकर अशोक लाट में धरना देते आप कार्यकर्ता।
बिजली कटौती के विरोध में धरना- प्रदर्शन
बांदा। आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती के विरोध में रविवार को लालटेन जुलूस निकालकर नारेबाजी की। बाद में अशोक लाट कचहरी तिराहे पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तहर से पटरी से उतर गई है।
अघोषित कटौती से लोग बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। प्रदेश में 27000 मेगावट बिजली की जरूरत है। मात्र चार हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। 23 हजार मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी जा रही है। इसके बावजूद 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। विभाग में कर्मचारियों की खासी कमी है। एक लाख कर्मचारियों के सापेक्ष 34 हजार से काम लिया जा रहा है। तमाम पद रिक्त चल रहे हैैं। जर्जर लाइनों व ट्रांसफार्मरों के फुंकने से कई-कई दिनों तक शहर व गांवों में अंधेरा रहता है।
शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष समर जीत सिंह, एससीएसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राम मिलन वर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित कुशवाहा समेत नीरज सिंह कछवाह, योगराज सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, महेश प्रताप सिंह, विकास कुशवाहा, प्रमोद बिहारी, इरफान सौदागर, जीतेंद्र सिंह, पप्पू यादव, हिमांशु गुप्ता, अनुराग, राजेश कुशवाहा, विनय कुमार गुप्ता रहे।
