Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 02 Jul 2023 11:56 PM IST

पानी भरने गई लड़की को पीटकर अधमरा किया

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनवारा निवासी सुनीता की बेटी कल्ली 26 जून को नल में पानी भरने गई थी। मोहल्ले के छोटे दीक्षित ने पानी भरने से रोका। वह नहीं मानी तो गालियां देने लगा। पत्थरों पर पटक-पटककर मारने लगा। छोटे की पिटाई से बच्ची बेहोश हो गई। आरोप है कि कल्ली को आरोप नदी किनारे फेंक आया। बेटे चुनकी और दाई रामकली ने उसे नदी किनारे ले जाते देखा। जानकारी पर घरवाले आनन-फानन पहुंचे। लड़की को गंभीर हालत में सिविल लाइंस चौकी लेकर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने देखते ही कहा कि पहले इलाज कराओ। इलाज कराने के बाद पीड़िता ने मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *