Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 02 Jul 2023 11:54 PM IST

तीन दुकानों के ताले तोड़े, दो जगह सामान पार किया

– बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कस्बा की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

बबेरू। कस्बे के औगासी रोड में चोर तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर दो हजार रुपये और सिगरेट का पैकेट एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

चोरों ने शनिवार की रात कस्बे के औगासी रोड के संजय किराना स्टोर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर दो हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। इसके अलावा दशहरा मैदान के पास करूइहा पुरवा निवासी अभिषेक गुप्ता की किराने की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इसी तरह काशी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता जज्जी ने कस्बे में हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। इसके अलावा पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *