Spread the love


बांदा। पुत्री की शादी पक्की करने में आई आर्थिक तंगी से क्षुब्ध होकर मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी राजेश यादव (45) ने शनिवार की शाम छह बजे के करीब घर के कमरे में रोशनदान से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में मां शिवपतिया और छोटे भाई की पत्नी थी। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई शिवमंगल घर आया तो मां ने बताया कि कमरा बंद कर लिया है और कोई आहट नहीं आ रही।

छोटे भाई ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटका था। शिवमंगल ने बताया कि मृतक की पुत्री सतरूपा की शादी पक्की करने के लिए वह सूरत से 27 जून को आया था। पुत्री की शादी तय करने में आर्थिक तंगी आड़े आ रही थी। इसी के चलते वह परेशान था। शनिवार की शाम वह शराब पीकर घर आया था। परिवार में पत्नी गीता और दो पुत्र और दो पुत्री हैं। तीन भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष राजनारायण नायक ने बताया कि राजेश शराब का लती था। इसी के चलते फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *