Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sun, 02 Jul 2023 11:52 PM IST

फोटो ०२ बीएनडीपी 11- पचनेही गांव में हुई घटना की जानकारी देते परिजन। संवाद

फोटो ०२ बीएनडीपी 12- जमुवां गांव में करंट से मौत पर बिलखते ससुराल वाले। संवाद

अलग-अलग थाना क्षेत्रों की घटना

घर में स्विच बोर्ड सही करते समय हुआ हादसा

वायरिंग करते समय दामाद की ससुराल में मौत

पचनेही और जमुवां गांव में हुए हादसे

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। इसमें से एक देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही और दूसरी तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवां गांव की घटना है।

देहात कोतवाली के पचनेही गांव निवासी कैलाश वर्मा (40) शनिवार की शाम छह बजे करीब घर में बिजली का स्विच बोर्ड बना रहा था। उस समय बिजली नहीं थी। अचानक बिजली आने से वह करंट से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी मिथलेश ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं। कैलाश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। गांव में रहकर मजदूरी करता था। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घरेलू कार्य करते समय बिजली का करंट से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

दूसरी घटना में फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी इरशाद खां (27) बकरीद के त्योहार के दूसरे दिन शुक्रवार को ससुराल तिंदवारी थाना क्षेत्र के जमुवां गांव आया था। रविवार को सुबह करीब 10 बजे घर में बिजली की वायरिंग सही कर रहा था। तभी तार टूटकर उसके पैर से लिपट गया, इससे करंट से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

चचिया ससुर मुनीर खां ने बताया कि घर में पत्नी आफरीन छह माह की गर्भवती है। दो साल पहले शादी हुई थी। इरशाद टेंट का काम करता था। परिजन जिला अस्पताल से शव को घर ले गए हैं। मृतक के घर वालों को सूचना दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *