Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Tue, 04 Jul 2023 11:45 PM IST

बांदा। तालाब से भैंस निकालने उतरे चरवाहे की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी श्रीचंद्र (25) सोमवार की शाम कुदउवा तालाब के पास भैंस चरा रहा था। चरते समय भैंस तालाब में उतर गई। भैंस को तालाब से निकालने उतरा श्रीचंद्र गहराई में डूबने लगा। उसे डूबता देख साथी चरवाहों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए।

मृतक के बड़े भाई के साले अंगद कुशवाहा ने बताया कि वह अविवाहित था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। गांव में रहकर भैंस चराता था। घर में पिता सभाजीत कुशवाहा और मां शियादुलारी है। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। परिजन ने किसी भी आरोप से इन्कार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *