Spread the love


बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर महिला और उसकी मां के साथ छेड़खानी व विरोध करने पर पिता पर तमंचे से फायर करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि कुछ दिन पहले भूसासी निवासी लवकुश, पंकज, दीपू, सीकू, धीरू, सोनू, त्रिलोकी और नीरज चोरी की बालू निकालने की शिकायत से नाराज होकर घर में घुस आए थे। बताया कि हम लोगों को गांव छोड़ देने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे।

पीड़िता के पिता ने गाली गलौज का विरोध किया तो सोनू ने जान से मारने की नीयत से तमंचा निकलकर फायर कर दिया। इसके बाद मां के साथ छेड़खानी की। शोर सुनकर जब तक गांव वाले आए। तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने कोर्ट ने न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *