Spread the love


Newly married couple ate poison in Banda, there was a dispute over food, admitted to district hospital

जिला अस्पताल में भर्ती दंपती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मैं मर जाऊंगा…तो क्या तुम भी मर जाओगी? पति के इस सवाल पर पत्नी ने जहर खा लिया। उसे जहर खाता देख पति ने भी जहर खा लिया। दोनों को हालत बिगड़ने पर परिजन बबेरू सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई है। मामला बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है। यहां हरदौली गांव निवासी निजामुद्दीन (26) व सिमौनी गांव की रिजवाना (22) मई 2023 को शादी के बंधन में बंधे हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह नौ बजे रिजवाना ने निजामुद्दीन को खाने के लिए पूछा, तो उसने मना कर दिया। इस पर रिजवाना ने भी खाना नहीं खाया। तब पति ने कहा कि यदि मैं मर जाऊं…तो क्या तुम भी मर जाओगी। इस सवाल पर रिजवाना ने घर में रखा जहर खा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *