Spread the love


Bus rammed into truck when driver applied brakes, driver and operator narrowly escaped, 53 passengers also inj

Banda Road Accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा जिले के खप्टिहा कलां कस्बे में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे से चीख-पुकार मच गई। इसमें ट्रक के आगे खड़ी बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बांदा डिपो की बस पीछे से ट्रक में घुस गई, जो मथुरा से बांदा जा रही थी।

हादसे में बस का शीशा चकनाचूर हो गया, जिससे बस चालक शिवदत्त और कंडक्टर जीतू द्विवेदी घायल हो गए। वहीं, बस में 53 सवारियां बैठी हुई थीं। हादसे में केबिन में बैठी दो सवारियों को अधिक चोटें आई हैं और आधा दर्जन सवारियां भी घायल हो गईं।

कंडक्टर जीतू द्विवेदी ने फोन पर डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना पर चौकी इंचार्ज पपरेंडा राजेश मिश्र और टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। वहीं कंडक्टर जीतू द्विवेदी ने बताया कि रोडवेज बस मथुरा से सवारियां लेकर बांदा जा रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *