Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

Updated Thu, 06 Jul 2023 12:43 AM IST

ललितपुर। एक माह पूर्व अपहृत हुई किशोरी को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस अब किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने सहित बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कोतवाली सदर क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी करीब 14 वर्षीय किशोरी को एक युवक करीब एक माह पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था और किशोरी को बरामद करने में जुट गई थी। कई लोगों से पूछताछ करने सहित पुलिस की टेक्नीकल टीम की मदद ली गई। इस दौरान पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। शुरुआती पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक उसे यहां से गुजरात के एक शहर में ले गया था।

महिला पुलिस उपनिरीक्षक किशोरी के बयान दर्ज कर लिए है। इसके बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष कलमबंद बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मामले में और भी धाराओं की बढोत्तरी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *