संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:42 AM IST
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम धमकना में जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों पर मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया।
ग्राम धमकना में सुखराम और भागीरथ दोनों सगे भाई हैं। जमीन के विवाद को लेकर दोनों भाइयों में कुछ दिनों से मनमुटाव रहा। बुधवार को इसी बात को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के प्रधान पुत्र भागीरथ और आशीष पुत्र प्रभान एवं दूसरे पक्ष के दीपेंद्र पुत्र पुत्र सुखराम को गम्भीर चोटें आई। तीनों का उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां से तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बाद में पुलिस ने प्रधान पुत्र भागीरथ की शिकायत पर सुखराम, दीपेंद्र, अतुल और सुमित निवासी धमकना थाना तालबेहट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
