Spread the love


Kanpur: Irfan problems may increase, two more eyewitness found in the arson case

इरफान सोलंकी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महाराजपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के घर आगजनी के मामले में पुलिस को दो और चश्मदीद गवाह मिले हैं। पुलिस जल्द ही उन्हें एमपीएमएलए कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराएगी।

नातिमा ने आरोप लगाया था कि सात सितंबर को सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी व साथियों ने प्लाट कब्जाने की नियत से आग लगा दी थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में सपा नेत्री के पिता शौकत अली, पूर्व पार्षद मुरसलीन उर्फ भोलू, मोहम्मद शरीफ, इजराइल आटे वाला, अज्जन बिल्डर समेत कई नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने इन सभी को जेल भेजा था।

जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आगजनी प्रकरण में 14 गवाह पेेश किए जा चुके हैं। जांच के दौरान पुलिस के सामने ऐसे दो गवाह सामने आए हैं, जो घटना के समय वहां से गुजर रहे थे। इनका दोनों पक्ष से कोई संबंध नहीं है। ये गवाह स्वयं पुलिस के सामने आए हैं। जल्द ही दोनों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। हालांकि पुलिस सीआरपीसी की धारा 161 के तहत इनके बयान दर्ज कर चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *