Spread the love


Abbas and Nikhat Ansari Jail Scandal, Charge sheet filed against former jail superintendent and jailer

अब्बास और निखत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जेल के पूर्व अधीक्षक अशोक कुमार सागर और जेलर संतोष कुमार के खिलाफ जांच पूरी हो गई है। दोनों पर जेल में बंद सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी निखत बानो को मिलाने में मदद करने और सुविधा मुहैया कराने के लिए उपहार व रिश्वत लेने का आरोप है।

भ्रष्टाचार निवारण के विशेष जज का स्थानांतरण होने के कारण विवेचक हर्ष पांडेय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लिंक/प्रभारी न्यायाधीश रमाकांत प्रसाद की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने सुनवाई के लिए आठ मई की तारीख तय कर दी है।

पुलिस ने कोर्ट में पेश चार्जशीट में बताया कि विवेचना के दौरान छह मार्च 2023 को अशोक कुमार सागर के सरकारी आवास से चार लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। इसका आरोपी के पास कोई स्पष्टीकरण नहीं था। विवेचना में यह भी पता चला कि आरोपी ने इस दौरान मकान बनवाया और कार खरीदी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *