Spread the love


बांदा। बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें से एक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के चलते वैवाहिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के कुल्की का पुरवा, अधरोरी गांव निवासी योगेंद्र सिंह खंगार (23) के बड़े भाई दयाराम की शुक्रवार शाम (पांच मई) को तिलक और आठ मई को शादी थी। बरात मानिकपुर, चित्रकूट जानी थी। कुछ रिश्तेदारों के पास कार्ड नहीं पहुंचे थे। इस पर योगेंद्र चचेरे भाई ज्ञानू (20) के साथ शुक्रवार की सुबह कार्ड बांटने जा रहा था।

रास्ते में अतर्रा थाना क्षेत्र के नगना गांव के पास बाइक में पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस और परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में योगेंद्र की मौत हो गई। ज्ञानू का इलाज चल रहा है।

पिता राजबहादुर खंगार ने बताया कि वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। भाई की शादी में शामिल होने के लिए 30 अप्रैल को आया था। बताया कि हादसे की वजह से तिलक और शादी रद्द कर दी है। अतर्रा थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया कि मनोज का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *