Spread the love


नरैनी। दोस्त की बहन की शादी में निमंत्रण में जा रहे बाइक सवार छात्र को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

चित्रकूट जिले के कपसेठी, कर्वी निवासी हर्ष कुमार (21) गुरुवार की शाम अपने घर से निमंत्रण में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव जाने के लिए बुलेट बाइक से निकला था। मुकेरा गांव के पास पीछे से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर यूपी-112 नंबर पुलिस पहुंची। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए। इस बीच बाइक चालक के जेब में पड़े मोबाइल पर उसके दोस्त आशीष का फोन आया। पुलिस ने फोन रिसीव कर उसे घटना की जानकारी दी। आशीष ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। उधर, मृतक के पिता राधेश्याम साहू ने बताया कि दो भाई व तीन बहन में यह बड़ा था। प्राइवेट स्नातक कर रहा था और प्रयागराज में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। कुछ दिनों पहले यह अपने घर आया था। पिता दूरभाष केंद्र में काम करते हैं।

करतल चौकी इंचार्ज कौशल सिंह ने बताया कि मोड़ पर हादसा हुआ है। सिर में गंभीर चोट आई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *