Spread the love


All limits of cruelty crossed: Innocent was raped by taking her behind the tent on the pretext of feeding Chow

बच्ची से दुष्कर्म।
– फोटो : social media

विस्तार

जौनपुर में सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात बरात में शामिल होने अपने परिजनों के साथ गई पांच साल की मासूम के साथ उसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम की हालत गंभीर होने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और बरात में शामिल लोगों से पूछताछ करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav: सोनभद्र में चेकिंग के दौरान कार से दस लाख रुपये नकदी बरामद, पुलिस ने किया सीज

गांव में मुंगराबादशाहपुर के एक गांव से शनिवार की रात में बरात आई थी। जिसके घर बरात आई थी उनके घर काम करने वाली महिला ने अपने मोहल्ले व परिवार के बच्चों को भी बरात में बुलाया था। रात में जब खाना, नाश्ता चल रहा था तभी एक युवक तीन-चार बच्चों को चाऊमिन खिलाने के बहाने किनारे ले गया। वहां दो बच्चों को तो उसने चाऊमिन दे दिया, लेकिन पांच वर्षीय मासूम को वह चाऊमिन दिलाने के लिए टेंट के पीछे ले गया। पीछे नदी का किनारा और सुनसान इलाका होने के कारण उसने दरिंदगी की। थोड़ी देर के बाद जब मासूम के परिजन उसे खोजने लगे तभी वह रोते हुए खून से लथपथ अवस्था में टेंट के पीछे की तरफ से आती दिखी। परिवार के लोग तत्काल उसे लेकर अस्पताल गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सुजानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। मासूम की दादी की तरफ से अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

बरात में शामिल अन्य बच्चों से पूछताछ खोल सकती है पोल

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। इस जांच में पूछताछ के आधार पर खुलासा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, बरात में शामिल लोगों से और बच्चों से आरोपी के बारे में जानकारी ली जा रही है। साथ ही वीडियो रिकार्डिंग आदि को भी देखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *