विस्तार
आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और आदमपुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को हनुमान फाटक इलाके से दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों युवकों के तार प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Varanasi News: क्रिकेट कोच को गोली मारने वाले पांच बदमाश हिरासत में, आज होगा बड़ा खुलासा
पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही कम्युनिस्ट फ्रंट ने नाराजगी जताई। फ्रंट के जिला संयोजक सागर गुप्ता ने कहा कि दोनों युवकों को उनके घर से उठाया गया। एटीएस के स्थानीय कार्यालय से पूछताछ की बात कही जा रही है। सोमवार को प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त से मिलकर मामले की शिकायत करेगा।
