Spread the love


बांदा। शहर के गल्ला मंडी समिति में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने कहा कि 11 मई को सबसे पहले मतदान, इसके बाद दूसरा काम करेंगे। साथ ही पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

शहर के गल्ला मंडी समिति में अमर उजाला फाउंडेशन ने जागो वोटर जागो कार्यक्रम आयोजित किया। जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी समेत अन्य लोग शामिल हुए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि वे चुनाव में सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करते हैं। इसके अलावा परिवार के सभी वोट डलवाते हैं।

इस बार दोस्तों, उनके परिवार और पड़ोसियों को भी वोट वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। महेश कुमार प्रजापित ने कहा कि उनके कई साथी हैं, जो इस बार वोट डालने को लेकर अभी से काफी उत्साहित हैं। बताया कि वह साथियों के साथ अपने-अपने मोहल्ला के लोगों को भी वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे।

शहर निवासी मिश्रीलाल गुप्ता ने कहा कि वोट सभी का मौलिक अधिकार है। चाहें छोटा चुनाव हो या बड़ा, महत्वपूर्ण होता है। आपका वोट तय करता है कि कौन से प्रत्याशी चुना है, कई बार वोट नहीं डालने से वह प्रत्याशी जीत जाता है जो योग्य नहीं होता है। इसके लिए पूरे पांच वर्ष तक पछतावा करना पड़ता है। राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कौन से प्रत्याशी बेहतर रहेगा यह हमारा वोट तय करता है। इसलिए खुद के साथ मिलने वालों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे। जगदीश कुमार गुप्ता, कृष्ण प्रकाश गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, कामता प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र कुमार गुप्ता और नत्थू सिंह रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *