चित्रकूट । जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। रविवार को जिले में तीन नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद भी लापरवाही नहीं थम रही है। लोग मास्क लगाना जरूरी नहीं समझते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेकर जांच कर रही है। बाजारों में भीड़ के बीच सोशल डिस्टेसिंग का कहीं अनुपालन नहीं हो रहा है। सरकारी अस्पतालों के अलावा कहीं कोरोना की जांच नहीं कराई जा रही है।
रविवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मिले है। अपर सीएमओ डॉ. आरके चौरिहा ने बताया कि 985 सैंपलों की जांच कराई गई है। इसमें 480 आरटीपीसीआर व 445 एंटीजन शामिल हैं। बताया कि जिले में अब तक 79 संक्रमित मिल चुके हैं। 64 संक्रमित इलाज के दौरान स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय पर एक्टिव केस 14 हैं।
