Spread the love


कमासिन। बरात से लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत हो गई। बरातियों और ट्रैक्टर चालक ने शव को घटनास्थल से दूर ले जाकर फेंक दिया। शव छिपाने की नीयत से ऊपर आटा डाल दिया। पिता ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी शिवभजन यादव का 13 वर्षीय पुत्र राहुल यादव रिश्तेदार की बरात में शामिल होने के लिए बगलन पुरवा आया था। रविवार को दोपहर बरात से वापस आते समय ट्रैक्टर से गिर गया। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन ट्रैक्टर चालक और बरातियों ने मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत कर डाली।

किशोर का शव घटनास्थल से कुछ दूर कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेढ़ा हार मुख्य सड़क से 500 मीटर अंदर फेंक दिया। साथ ही उसके ऊपर आटा डाल दिया। जिससे लोगों को शव की जानकारी न हो सके। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि पुत्र की हत्या कर शव को घटनास्थल से दू्र फेंक दिया गया। छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर से गिरने से किशोर की मौत होना प्रतीत हो रहा है। ट्रैक्टर बगलन पुरवा निवासी कमलेश कुशवाहा का बताया गया है। जांच की जा रही है। किशोर अपनी बहन के जेठ की बरात में अरमार (मरका) गांव गया था। लौटते समय हादसा हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *