कलयुगी पिता ने 12 वर्षीय मासूम के साथ करना चाहा दुराचार, पुलिस ने किया मामला दर्ज….
झाँसी के थाना पूँछ क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही पुत्री से दुराचार करने के प्रयास का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसमे थाना पूँछ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी तीन पुत्रिया व एक पुत्र है। वही बताया कि पति अपनी पुत्रियों पर गलत नियत रखता है। जिसके क्रम में 24 जुलाई की रात्रि करीब 11 बजे महिला अपनी तीन पुत्रियों व एक पुत्र के साथ आँगन में सो रही थी। उसी समय पति आया और बड़ी पुत्री उम्र 12 वर्ष कक्षा 8 की छात्रा को उठाकर कमरे में ले गया और पुत्री के साथ गलत नियत से उसके सारे कपड़े उतार दिए। तभी पत्नी की अचानक आंख खुल गई और उसने देखा तो वह जोर से चिल्लाने लगी। तभी मुहल्ले के अन्य लोगो को आता देख पति मौके से भाग गया। मुहल्ले के एक व्यक्ति द्वारा यू पी डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद थाना अध्यक्ष पूँछ अरूण कुमार तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी मोठ लक्ष्मीकांत गौतम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा कर घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने स्पॉट से नमूने लिए और साथ ही पीड़ित नाबालिक बच्ची को मेडीएकल जांच के लिए भेजा गया।
क्षेत्र में उक्त घटना के सम्बंध में जानकारी मिलने पर ग्रामीण स्तम्भित रह गए। जहाँ मानवता को शर्मसार करने बाली घटना को अंजाम देने बाले जन्मदाता पिता को सब कोसते नजर आए। जिसने मानवता को पीछे छोड़कर अमानवीयता को धारण कर सम्पूर्ण मनुष्य जाती का अपमान किया।
वही इसके सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष पूँछ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की माँ के लिखित प्रर्थना पत्र के आधार पर मामले को सम्बन्धित धारा समेत पास्को एक्ट के तहत दर्ज कर जांच आरम्भ कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एव॔ पीड़िता की माँ के प्रार्थना पत्र के आधार पर पूँछ पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। माननीय न्यालय के समक्ष व्यान भी कराए जाएंगे और अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूँछतांछ की जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
