
घर में बिखरा पड़ा हुआ सामान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। घरों से चोरों ने दो लाख बारह हजार रुपये नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये कीमत का अन्य कीमती सामान साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में शनिवार देर रात राधेश्याम वर्मा के घर में चोरों दबे पांव घुसे थे। इस दौरान कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर नकदी- जेवर समेत समेत एक लाख रुपये कीमत का वीडियो कैमरा ले गए। वारदात के समय घर के सभी सदस्य शादी समारोह में द्वारचार का कार्यक्रम देखने गए थे।
राधेश्याम वर्मा ने बताया कि बेटा अर्जुन वर्मा बैंक मित्र है। उसने खाता धारकों के लेनदेन आदि के 77 हजार रुपये और गहन रखे हुए थे। साथ ही, खेती के एक लाख दस हजार रुपये, बेटी के 10 हजार रुपये और एक लाख रुपये कीमत के जेवरात, एक लाख रुपये कीमत का नया विडियो कैमरा आदि सामान चोर ले गए हैं।
