संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:14 AM IST
बांदा। जेल में बंद पुरुष बंदी अपने कौशल का निखार सकेंगे। जेल से बाहर निकलने के बाद वे स्वरोजगार पा सकें, इसलिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कारागार में इसको लेकर जल्द ही कार्यशाला आयोजित होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व एडीजे कमलेश कच्छल ने मंडल कारागार का निरीक्षण किया गया। बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने सहित अन्य विधिक सहायता प्रदान किये जाने की जानकारी दी। सचिव ने कहा कि बंदियों को समयपूर्व रिहाई के लिए पात्र बंदियों एवं ऐसे बंदी जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जमानत दाखिल करने में असमर्थ हैं, वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दें।
कौशल विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण के विषय में जानकारी लेने पर जेलर कारागार ने बताया कि बन्दियों के आधार कार्ड उपलब्ध होने पर लगभग 80 पुरुष बंदियों का कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान विधि प्रशिक्षु अविशी भी मौजूद रहीं। प्रभारी जेल अधीक्षक योगेश कुमार, नासिर अहमद आदि मौजूद रहे ।
